आज का राशिफल 20 सितंबर 2021

कुछ राशि वालों के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में सम्मान दिलाएगा लेकिन आपकी मानसिकता थोड़ी बदली रहेगी सम्मान या धन जितना मिलेगा उतनी ही और पाने की भूख बढ़ती जाएगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा आवश्यकता अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा लेकिन संतोष नही होगा ज्यादा के लिये हाथ पैर मारेंगे पर असफल ही होंगे। घर मे किसी न किसी से पारिवारिक कारणों से गरमा गरमी हो सकती है। भूमि मकान संबंधित कार्य कुछ दिनों के लिये टालना ही हितकर रहेगा। बुद्धि विवेक पर आकस्मिक क्रोध पानी फेर देगा। धर्म मे आस्था होने पर भी पुण्य कार्य नही कर पाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही जिद के कारण किसी संकट में फंस सकते है। जो भी कार्य करने की ठानेंगे चाहे फिर वह लाभदायक हो या हानिकर कर के ही मानेंगे। मध्यान बाद का समय पहले कि तुलना में आशानुकूल रहेगा जो लोग आपके निर्णय को गलत बताया रहे थे वही बात से पलटते नजर आएंगे। रुके कार्यो में सफलता मिलने लगेगी लेकिन स्वभाव में अभिमान बढ़ने से व्यवहार पहले से अधिक रूखा बनेगा। धनलाभ के साथ कोई मनचाहा कार्य बनने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी प्रसन्नचित रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा दान पुण्य पर खर्च तो करेंगे लेकिन अन्य कार्यो की व्यस्तता के चलते अधिक समय नही दे पाएंगे। कार्य स्थल पर भी पूर्व में किये परोपकार का फल विषम परिस्थिति में भी मिलेगा। धन लाभ के लिये आज दौड़ धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज ना होकर निकट भविष्य में शीघ्र ही अवश्य होगा इसलिये मेहनत करने से पीछे ना रहे। धन को लेकर विशेष सावधानी बरतें लेन देन के कारण किसी से बहस हो सकती है। परिवारिक वातावरण आज सामान्य रहेगा परंतु संतान की हरकतें परेशान कर सकती है। अंदरूनी क्रोध को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके अंदर तेज की कमी रहेगी मन मे कुछ ना कुछ भय बना रहेगा आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा छोटी मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। आज आप भाई बंधुओ के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है। शत्रु पक्ष को कमजोर ना आकेँ अंदर ही अंदर हानि पहुचायेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा आपका ध्यान आज कम समय मे ज्यादा लाभ कमाने पर रहेगा लेकिन इसमें सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ के लिये दिन भर संघर्ष करना पडेगा लेकिन होगा अकस्मात ही। संतान अथवा पैतृक मामलो को लेकर कई दिनों से लगी कोई उम्मीद टूटने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन नही लगेगा प्रतियोगी परीक्षा में असफलता मिलेगी।
संध्या तक धैर्य से काम लें इसके बाद स्थिति अनुकूल बनने लगेगी जो लोग आपको बोझ समझ रहे थे वही आपका महत्त्व समझेंगे। आध्यात्म एवं परोपकार का सहारा लें निकट भविष्य में अवश्य काम आएगा। सेहत संध्या बाद थकान होने पर भी अनुकूल लगेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा आर्थिक रूप से वृद्धि के योग है लेकिन परिवार में भाई बंधुओ से पैतृक कारण अथवा प्रतिष्ठा को लेकर तकरार होने की संभावना है। आज घर मे कम और आवश्यकता पड़ने पर ही बोलने में भलाई है। इसके विपरीत कार्य क्षेत्र पर वाणी के द्वारा ही लाभ कमाया जा सकता है। धन लाभ आज किसी न किसी मार्ग से अवश्य होगा आर्थिक स्थिति ठीक रहने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों का काम मे नुक्स निकालेंगे। स्त्री वर्ग से लाभ की संभावना है।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी वैचारिक शक्ति प्रबल रहेगी लेकिन फिर भी अंतर्द्वन्द में ही फंसे रह जाएंगे जिस कार्य को करना आरम्भ करेंगे उसे मनमाने तरीके से ही करेंगे किसी का कार्य मे दखल देना अखरेगा बेवजह की बहस के लिये तुरंत तैयार रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद भी मेहनत करने पर ही आय के स्तोत्र बनेंगे लाभ आज सीमित साधनों से होगा लेकिन मेहनत आगे अवश्य धन लाभ के मार्ग बनाएगी। मन कुछ समय के लिये अनैतिक कार्यो मौज शौक की ओर भटकेगा लेकिन इसमें भी कुछ ना कुछ व्यवधान आने से इच्छा पूर्ति नही कर पाएंगे। पति/स्त्री संतान सुख मिलेगा साथ ही कोई नई समस्या भी बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर पुरानी कमिया उजागर होने पर उथलपुथल होने की संभावना है। आज आप जो सोचेंगे प्रतिक्रिया उसके विपरीत ही मिलेगी चाहे वह आपसी व्यवहार में हो अथवा व्यावसायिक कार्यो में लाभ की तुलना में हानि दुगनी होगी। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार की योजना आज टालना ही बेहतर रहेगा। टूट फुट या अन्य किसी कारण से हानि भी हो सकती है। यात्रा प्रवास आज ना करें संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी। घर का वातावरण भी असामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आर्थिक उन्नति के योग बन रहे है लेकिन साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी अथवा किसी मामूली बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि की भी सम्भवना है। भाई बंधु अथवा मित्र मंडली में कम बैठे कुछ ना कुछ गड़बड़ ही होगी। कार्य व्यवसाय से पहके से तय आय निश्चित होगी इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध रहने पर भी असंतोषी ही रहेंगे। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से संबंध में चंचलता आएगी।



मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगो से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन रहेगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। परिवार की महिलाए मानसिक विकार से ग्रस्त रहेंगी मामूली बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब कर सकती है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यो से लाभ की उम्मीद अंत समय मे उलझन में बदलेगी। व्यवहार में मिठास बनाये रहने से कई पारिवारिक एवं कानूनी लफड़ो से बच सकते है। सेहत में थोड़े बहुत विकार लगे रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगो के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है लाभ पाने के लिये अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। परिजन आपकी बातों का जल्दी से विश्वास नही करेंगे केवल मित्र लोग ही स्वार्थ वश आपकी हाँ में हाँ मिलाएंगे। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा दिन के प्रथम भाग में सुस्ती रहेगी मजबूरी में ही कार्य करेंगे। माध्यं का समय भाग दौड़ में बीतेगा इसका कोई विशेष लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी वाले लोग पुराने कार्यो को पूरा करने में अधिक व्यस्त रहेंगे। संध्या का के समय काम चलाने लायक धन मिल जाएगा लेकिन दैनिक खर्चो की तुलना में कम ही लगेगा। पारिवारिक किसी काम मे लेट लतीफी से घर मे नोकझोक होगी। सेहत भी ठीक ठाक ही रहेगी। नए शत्रु बढ़ेंगे लेकिन आज नुकसान नही पहुँचापाएँगे।


Leave a Comment